एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:39

हेरोइन ले जाते तीन युवक गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 21 मई (वार्ता) राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की श्रीगंगानगर चौकी के दल ने अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में तीन युवकों को गिरफ्तार करके उनसे 31 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
एएनटीएफ के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दल ने अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में नाहरांवाली मार्ग पर यह कार्रवाई बुधवार को देर शाम की। एक कार में सवार गगनदीपसिंह जटसिख (30), देवेंद्रसिंह जटसिख (24) और लखबीरसिंह मजहबी सिख (25) की तलाशी लेने पर उनसे 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान हेरोइन बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/05/26 13:32
पिछला अपडेट
21/05/26 13:32
स्थान
India