एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राष्ट्रीय सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता के लिये राजस्थान की टीम घोषित
प्रकाशित तिथि: 18/03/26 00:00
India
बारां, 18 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ (राजनंदगांव) एवं झारखंड (रांची) में 20 मार्च से आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर हाॅकी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान हाॅकी टीम घोषित कर दी गयी है। हाॅकी संघ बारां के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने बुधवार को बताया कि 15 मार्च को चयन ट्राॅयल के आधार पर एवं प्रशिक्षण शिविर के पश्चात बारां में टीम की घोषणा की गई। सचिव अरविंद त्यागी ने बताया कि राजस्थान की चयनित खिलाडी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। टीम में महक चौहान (गोल कीपर), अदिति, अदिति मीणा, भावना कंवर, मुस्कान, सकूनल, शबनम बानो, नव्या, प्रियंका, कनक अरोडा, नर्मदा (कप्तान), कंचन, कुशयाली देवी,…