एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, November 7, 2026

रेल लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिला

भीलवाड़ा, 07 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा में शनिवार को अजमेर रोड स्थित बायोस्कोप के सामने रेल लाइन पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत संभवत: ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और शिनाख्त के बाद ही हो सकेगा।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थाान शव रेल पटरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/11/26 05:49
पिछला अपडेट
07/11/26 05:49
स्थान
India