Sunday, May 17 2026 | Time 11:39 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को किया रवाना

वाराणसी, 7 मई (वार्ता) आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होने जा रहा है। इसे सफल बनाने के लिए जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला जज संजीव शुक्ला ने कहा कि प्रचार वाहन आम जनमानस में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता फैलाएंगे, जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। इस मौके पर मोटर दावा एवं दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश, अपर जिला न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी आलोक कुमार, जनपद वाराणसी के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, मुख्य राजस्व अधिकारी अजीत कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल सहित समस्त प्रशासनिक विभागों के कर्मचारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय ने दी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

भदोही में पत्नी ने शराबी पति को चाकू मारकर किया घायल

17 May 2026 | 8:40 AM

भदोही, 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में शनिवार को शराबी पति को पत्नी ने हंसिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति का भदोही के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह जीवन एवं मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।.

see more..

शाहजहांपुर में जमीनी विवाद में चली गोली से पिता पुत्र सहित चार लोग घायल

17 May 2026 | 8:37 AM

शाहजहांपुर 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र में शनिवार शाम को जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग में चार लोग घायल हुए है। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मौके से चार लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिस .

see more..

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बिहार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

16 May 2026 | 11:02 PM

आजमगढ़, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से इस तरह जा घुसी कि वह करीब एक किलोमीटर तक ट्रक में फंसी हुई घिसटती चली गई।.

see more..

भाजपा सांसद ने अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न देने की मांग की

16 May 2026 | 9:10 PM

कानपुर, 16 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमेश अवस्थी ने महान पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को भारत रत्न से विभूषित करने की मांग की है।.

see more..

मुरादाबाद के 15 पीएम श्री विद्यालय बनेंगे हाईटेक मॉडल स्कूल

16 May 2026 | 9:04 PM

मुरादाबाद, 16 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत जिले के 15 पीएम श्री विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर ‘मॉडल और लीडरशिप स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा।.

see more..