Sunday, May 17 2026 | Time 11:41 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


तरुण चुघ ने भगवंत मान को मानहानि नोटिस भेजा

चंडीगढ़, 07 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब में हालिया बम धमाकों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री बिना किसी सबूत के ऐसे आरोप लगाकर अपने पद की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं।
श्री चुघ ने कहा कि भाजपा ने श्री मान के खिलाफ आपराधिक मानहानि, झूठी जानकारी फैलाने और सार्वजनिक अशांति भड़काने के प्रयास को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री मान का बयान राज्य के पुलिस महानिदेशक के बयान के विपरीत है, जहां पंजाब पुलिस इन धमाकों के पीछे पाकिस्तान-आईएसआई और विदेशी नेटवर्क की संलिप्तता की बात कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री राजनीतिक एजेंडा चलाने में व्यस्त हैं।
श्री चुघ ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री पंजाब की सुरक्षा कर रहे हैं या राष्ट्रविरोधी ताकतों को राजनीतिक संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान ‘ईएसआई की भाषा’ बोल रहे हैं और राष्ट्रविरोधी तत्वों को राजनीतिक कवर देने का काम कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि जिस दिन पूरा देश ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य को नमन कर रहा था, उस दिन भाजपा जैसे राष्ट्रवादी दल को आतंकवादी घटनाओं से जोड़ना करोड़ों देशवासियों की भावनाओं और जनादेश का अपमान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान पंजाब में भ्रम, अविश्वास और सामाजिक अशांति पैदा कर सकते हैं। राजनीतिक लाभ के लिए सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है।
भाजपा ने स्पष्ट किया कि यदि सात दिनों के भीतर मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना बयान वापस लेकर सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ आपराधिक और दीवानी दोनों तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्री चुघ ने कहा कि पंजाब आज नशे, बम धमाकों, गैंगस्टर नेटवर्क और आर्थिक संकट जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन मान सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को ड्रामेबाजी नहीं, बल्कि जिम्मेदार शासन की जरूरत है।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

हिमाचल: हमीरपुर में उभरते खिलाड़ियों के लिए नया सिंथेटिक ट्रैक बनेगा

17 May 2026 | 8:53 AM

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अनु डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में नया सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण की हमीरपुर इकाई की कार्यकारी अधिकारी दिव्या तिवारी ने यहां दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की।.

see more..

अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही योजनाओं का लाभः डॉ. शर्मा

16 May 2026 | 8:50 PM

चंडीगढ़, 16 मई (वार्ता) हरियाणा के सहकारिता मंत्री अरविन्द शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय की परिकल्पना को आधार बनाकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। .

see more..

एसआईआर के नाम पर पंजाब में एक भी असली वोट नहीं कटने देंगे: भगवंत

16 May 2026 | 8:32 PM

चंडीगढ़, 16 मई (वार्ता ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत एक भी असली वोट कटने नहीं देगी।.

see more..

पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल

16 May 2026 | 8:25 PM

समाना/चंडीगढ़, 16 मई (वार्ता ) पंजाब में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। .

see more..

ड्रोन विनिर्माण इकाई बनेगी हरियाणा की तकनीकी क्रांति का आधार: बेदी

16 May 2026 | 8:20 PM

चंडीगढ़, 16 मई (वार्ता ) हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि हांसी में शुरू हुई ड्रोन विनिर्माण इकाई हरियाणा को तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। अब भारत केवल विदेशी तकनीकों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि नई तकनीक विकसित कर विश्व को दिशा देने वाला देश बन रहा है।.

see more..