एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:17

आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगाते दो युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर, 23 मई (वार्ता) उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन और 40 हजार रुपये भी नकद बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले में आईपीएल मैचों में आनलाइन सट्टा की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति की ओर से सभी थानों की पुलिस को अलर्ट जारी किया गया। इसी क्रम में शनिवार को पुलभट्टा पुलिस और विशेष अभियान समूह की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आईपीएल सट्टेबाज गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/05/26 12:12
पिछला अपडेट
23/05/26 12:12
स्थान
India