एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:12

उत्तरकाशी के देवरा गांव में आयोजित पुलिस चौपाल में नशा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर किया जागरूक

उत्तरकाशी, 29 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में नशा उन्मूलन, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में थाना मोरी पुलिस ने सुदूरवर्ती ग्राम देवरा में बुधवार को पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया। चौपाल को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके यथासंभव समाधान का…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तरकाशी पुलिस चौपाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/07/26 09:43
पिछला अपडेट
29/07/26 09:43
स्थान
India