एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:38

उत्तराखण्ड में एसआईआर शुरू, लोक भवन से हुई औपचारिक शुरुआत

नैनीताल, 08 जून (वार्ता) चुनाव आयोग के निर्देश पर सोमवार को उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत की गयी। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किये। नैनीताल में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत लोक भवन, नैनीताल से हुई, जहां निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को गणना फॉर्म उपलब्ध कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया साझा की। निर्वाचन विभाग के अनुसार अभियान के तहत बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर पहुंचकर गणना फॉर्म उपलब्ध कराएंगे तथा मतदाता विवरणों का सत्यापन और अद्यतन करेंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड एसआईआर शुरू
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/06/26 14:48
पिछला अपडेट
08/06/26 14:48
स्थान
India