एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:45

आर्या ने 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' निकाली

हरिद्वार/ऋषिकेश 10 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार से भारत को वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने की कामना को लेकर 'ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा' निकाली। हरकी पैड़ी से शुरू हुई यात्रा में महिला खिलाड़ियों, एथलीटों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के शुभारंभ से पहले श्रीमती आर्या ने हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना की और गंगाजल उठाकर भारत में वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों के आयोजन की कामना के साथ संकल्प लिया। इसके बाद यात्रा निर्धारित मार्ग से रायवाला की ओर रवाना हुई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/08/26 14:02
पिछला अपडेट
10/08/26 14:02
स्थान
India