एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:01

कांवड़ मेले में वरदान बनी मेडिकल मोबाइल यूनिट, सात हजार शिवभक्तों को मिला मौके पर उपचार

हरिद्वार, 05 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में कांवड़ मेला-2026 में श्रद्धालुओं को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) व्यवस्था बेहद प्रभावी साबित हो रही है। कांवड़ मार्ग पर तैनात पांच मोबाइल यूनिटों के माध्यम से अब तक करीब सात हजार शिवभक्तों का मौके पर ही उपचार किया जा चुका है, जिससे अनेक श्रद्धालुओं को तत्काल राहत मिली है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि इस वर्ष पहली बार स्वास्थ्य विभाग ने कांवड़ यात्रा के लिए पांच मेडिकल मोबाइल यूनिट संचालित की हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड कांवड़ मेडिकल मोबाइल यूनिट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/08/26 10:08
पिछला अपडेट
05/08/26 10:08
स्थान
India