एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:55

हल्द्वानी में डेयरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, चार नमूने जांच को भेजे

हल्द्वानी, 10 अगस्त (वार्ता) उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में डेयरी और दुग्ध उत्पादों से जुड़े प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पनीर-घी समेत चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक खाद्य आयुक्त अजब सिंह रावत के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में करीब छह खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने डेयरी उत्पादों, घी और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, मानकों और लेबलिंग की जांच की। कार्रवाई के दौरान…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड खाद्य विभाग छापेमारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/08/26 12:51
पिछला अपडेट
10/08/26 12:51
स्थान
India