एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:13

बागेश्वर में चरस तस्करी के मामले में तीन तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर, 29 जून (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर पुलिस ने सोमवार को 962 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि बागेश्वर पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक नितिन बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान आरे-द्यांगड़ बाईपास मार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड चरस तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/06/26 11:06
पिछला अपडेट
29/06/26 11:06
स्थान
India