एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:20

चीनी की जमाखोरी रोकने को 11 टीमों ने बाजारों में की छापेमारी

पौड़ी, 23 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल में चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने जिले में रविवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर गठित 11 टीमों ने विभिन्न बाजारों में खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण कर चीनी के स्टॉक और उपलब्धता की जांच की। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विभागीय टीमों ने कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, पाबौ, लैंसडाउन, सतपुली, लक्ष्मणझूला, चौबट्टाखाल, रिखणीखाल, दुगड्डा और उफरैंखाल बाजारों में दुकानों की जांच की। इस दौरान व्यापारियों को निर्धारित नियमों का पालन करने तथा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड चीनी जमाखोरी छापे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/08/26 11:20
पिछला अपडेट
23/08/26 11:20
स्थान
India