एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:36

जिला कारागार पौड़ी में गूंजा 'नंद के घर आनंद भयो', बंदियों संग श्रद्धालुओं ने मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

पौड़ी, 04 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिला कारागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कारागार परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और दिनभर भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं भजन संध्या से वातावरण कृष्णमय बना रहा। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बंदियों ने भी धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किए। सामूहिक भजन-कीर्तन के दौरान पूरा कारागार परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया। बंदियों ने भी पूजा-अर्चना और कीर्तन में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड जन्माष्टमी कारागार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/09/26 11:26
पिछला अपडेट
04/09/26 11:26
स्थान
India