एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:59

उत्तराखंड में मालाकुंठी के पास डंपर और कार की भिड़ंत में पांच लोग घायल

ऋषिकेश, 31 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मालाकुंठी के पास एक डंपर और कार के बीच सोमवार को हुई जोरदार टक्कर में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में तीन महिलाओं और एक पुरुष समेत पांच लोग घायल बताए गए हैं। रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड टक्कर घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/08/26 03:42
पिछला अपडेट
31/08/26 03:42
स्थान
India