एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:13

तीनधारा के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

टिहरी, 02 जून (वार्ता )उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को देवप्रयाग क्षेत्र के तीनधारा के पास यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बस तीनधारा क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग, पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड दुर्घटना बस पलटी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/06/26 12:13
पिछला अपडेट
02/06/26 12:13
स्थान
India