एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:03

आपदा प्रभावित देवग्राम के 27 परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास, 1.21 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा

चमोली 13 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकास खंड के उर्गम घाटी के आपदा प्रभावित देवग्राम के 27 परिवारों का पुर्नवास होगा। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलास्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील ज्योतिर्मठ अंतर्गत देवग्राम के 27 परिवारों के विस्थापन से संबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने विस्थापन प्रस्ताव को संस्तुति के लिए शासन को भेजने पर सहमति व्यक्त की। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दकिशोर जोशी ने समिति को अवगत कराया कि देवग्राम के 27 परिवारों के विस्थापन के लिए कुल एक करोड़ 21 लाख…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड देवग्राम पुनर्वास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/08/26 12:10
पिछला अपडेट
13/08/26 12:10
स्थान
India