एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:17

देश में पहली बार आठ सैन्य महिला अधिकारी राष्ट्रपति के समक्ष करेंगी कदमताल

देहरादून 12 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार सुबह उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी) उत्तीर्ण जेंटलमैन कैडेट्स अधिकारियों (जीसीओज) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण करेंगी।
आईएमए के अनुसार, यह पासिंग आउट परेड ऐतिहासिक होगी, क्योंकि इसमें पहली बार आठ महिला अधिकारी कैडेट भी पास आउट होकर भारतीय सेना में सम्मिलित होंगी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए शुक्रवार मध्याह्न देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंच चुकी हैं।

सुमिताभ उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड पासिंग आउट परेड
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/06/26 15:31
पिछला अपडेट
12/06/26 15:31
स्थान
India