एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:17

पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण बार्डर रोड समेत 12 सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा

पिथौरागढ़, 10 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में मानसून का व्यापक असर दिखाई दे रहा है। तेज बारिश के कारण जहां बॉर्डर रोड सहित 12 सड़कें बंद हो गई हैं, वहीं काली और गोरी नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है, जिससे जिला प्रशासन और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार बंद सड़कों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का तवाघाट-गूंजी मोटर मार्ग भी शामिल है, जो नजंग के पास मलबा आने से बंद हो गया है। इसके अलावा पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के अधीन 11 ग्रामीण मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड बारिश नदी जलस्तर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/07/26 11:15
पिछला अपडेट
10/07/26 11:15
स्थान
India