एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:22

ऊधमसिंहनगर जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 लाउडस्पीकर हटाए गए

रुद्रपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले धार्मिक स्थलों से 17 लाउडस्पीकर हटाए गए। छह के पुलिस एक्ट के तहत चालान भी किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ धार्मिक स्थलों में स्थापित ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने बिना अनुमति संचालित होने वाले, निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक मात्रा में चलने तथा रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक प्रतिबंधित समय में संचालित लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड लाउडस्पीकर हटाये
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/07/26 09:54
पिछला अपडेट
15/07/26 09:54
स्थान
India