एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:04

सतपाल सिंह कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

देहरादून 03 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल का कुलपति नियुक्त किया है।
प्रो. बिष्ट को उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अग्रेत्तर आदेश जो भी पहले हो, तक की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में कुलपति पद पर कार्यरत हैं।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
75
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड सतपाल कुमाऊं विवि कुलपति
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/09/26 11:15
पिछला अपडेट
03/09/26 11:15
स्थान
India