एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:26

ऋषिकेश में 50 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपराओं से गुंजायमान हुई उत्तराखंड की तीर्थनगरी

ऋषिकेश, 03 मई (वार्ता ) उत्तराखंड में तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थित प्राचीन वैदिक एवं आध्यात्मिक शिक्षण संस्थान श्री वेद महाविद्यालय में रविवार को नवप्रवेशी 50 बटुकों (छात्रों) का उपनयन संस्कार विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों को सनातन संस्कृति की गहराई से परिचित कराया। प्रातःकालीन बेला में कार्यक्रम की शुरुआत बटुकों के पारंपरिक मुंडन संस्कार से हुई। इसके पश्चात सभी छात्रों ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र गंगा में दशविधि स्नान कर आध्यात्मिक शुद्धि प्राप्त की। इस दौरान 'हर-हर गंगे' और 'जय मां गंगे' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समारोह में…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ऋषिकेश उपनयन संस्कार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/05/26 00:00
पिछला अपडेट
03/05/26 00:00
स्थान
India