एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:41

ओडिशा एसटीएफ ने भुवनेश्वर के पास 101 किलो से ज़्यादा गांजा ज़ब्त किया, दो तस्कर गिरफ़्तार

भुवनेश्वर, 12 जून (वार्ता) ओडिशा पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के ख़िलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई करते हुये गुरुवार को भुवनेश्वर के पास 101 किलोग्राम से ज़्यादा गांजा ज़ब्त कर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ़्तार किया। इस ऑपरेशन के दौरान, प्रतिबंधित सामान की ढुलाई में इस्तेमाल की गई एक गाड़ी और दो मोबाइल फ़ोन भी ज़ब्त किए गए। बौध ज़िले से भुवनेश्वर तक बड़ी मात्रा में गांजा ले जाए जाने की पुख्ता सूचना मिलने पर, एसटीएफ की एक टीम ने दोपहर करीब 1.30 बजे चंडका पुलिस स्टेशन के इलाके में अंधरुआ में छापेमारी की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ओडिशा मादक पदार्थ बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/06/26 12:21
पिछला अपडेट
12/06/26 12:21
स्थान
India