एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:36

कर्नाटक में प्रशासन ने ईंट भट्ठों से ओडिशा के 37 बंधुआ श्रमिकों को बचाया

विजयनगर, 16 मई (वार्ता) कर्नाटक में विजयनगर जिला प्रशासन ने बंधुआ मजदूरी की प्रथा पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के 37 प्रवासी श्रमिकों को बचाया है जिन्हें कथित तौर पर कर्नाटक के मरियम्मनहल्ली होबली के नंदीबंदी गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर शोषणपूर्ण परिस्थितियों में रखा गया था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह बचाव अभियान 14 मई को बेलगावी स्थित गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) "स्पंदना" से मिली जानकारी के आधार पर चलाया गया था। इन मजदूरों में 10 बच्चे, 11 महिलाएं और 16 पुरुष शामिल थे। इन्हें उपायुक्त कविता एस मन्निकेरी की देखरेख में बचाया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कर्नाटक श्रमिक ओडिशा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/05/26 10:06
पिछला अपडेट
16/05/26 10:06
स्थान
India