एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:24

वियतनाम नौका हादसे में मारे गये केरल के दंपती के शव सोमवार को पहुंचेंगे भारत

तिरुवनंतपुरम, 12 जुलाई (वार्ता) वियतनाम में नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले कोट्टारक्करा निवासी एसी थॉमस (57) और उनकी पत्नी लोवेनी थॉमस (56) के शव सोमवार रात भारत लाये जायेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।
दोनों के पार्थिव शरीर 13 जुलाई को रात करीब 10 बजे मुंबई हवाई अड्डे पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई से तिरुवनंतपुरम तक शवों को हवाई मार्ग से ले जाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से शवों को कोट्टारक्करा स्थित दंपती के घर तक पहुंचाने के समन्वय की जिम्मेदारी अनिवासी केरलवासी मामला (नोरका) विभाग को सौंपी गयी है।
आलम वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
केरल दंपती वियतनाम हादसा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/07/26 17:59
पिछला अपडेट
12/07/26 17:59
स्थान
India