एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:21

केरल : आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने पर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कुलपतियों को माफी मांगने को कहा

तिरुवनंतपुरम, 14 जून (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में राज्य के तीन कुलपतियों की भागीदारी पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे एक गंभीर चूक बताते हुए तीनों कुलपतियों से केरल की जनता से माफी मांगने की मांग की है। इस कार्यक्रम को आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने संबोधित किया था। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, "तीन कुलपतियों का इस कार्यक्रम में शामिल होना बेहद चिंताजनक है।" उन्होंने साफ कहा कि कुलपतियों का यह कदम केरल की महान शैक्षणिक परंपरा और उनके गरिमामयी पद की मर्यादा के बिल्कुल खिलाफ है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
केरल सतीशन कुलपति माफी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/06/26 12:07
पिछला अपडेट
14/06/26 12:07
स्थान
India