एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:42

कोलकाता में भूकंप के झटके

कोलकाता, 27 फरवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार अपरान्ह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गयी है और इसका केंद्र बंगलादेश के ताकी इलाके में था। सर्वे के अनुसार इसका केंद्र जमीन से 9.8 किलोमीटर नीचे था।
भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

शोभित जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
70
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कोलकाता भूकंप
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/02/26 00:00
पिछला अपडेट
27/02/26 00:00
स्थान
India