एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:24

गैलेक्सआई ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑप्टोसैट' उपग्रह 'मिशन दृष्टि', मोदी ने सराहा

चेन्नई, 03 मई (वार्ता) आईआईटी मद्रास द्वारा संवर्द्धित बेंगलुरु के स्पेस-टेक स्टार्टअप 'गैलेक्सआई' ने रविवार को दुनिया के पहले 'ऑप्टोसैट' उपग्रह 'मिशन दृष्टि' के सफल प्रक्षेपण की घोषणा की। यह उपलब्धि पृथ्वी अवलोकन प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं को रेखांकित करती है। इस उपग्रह को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग से स्पेसएक्स के 'फाल्कन-9' रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया। 'मिशन दृष्टि' भारत का सबसे बड़ा निजी तौर पर विकसित पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है। यह वैश्विक स्तर पर पहला ऐसा उपग्रह है जो इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (ईओ)…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
गैलेक्सआई लॉन्च
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/05/26 00:00
पिछला अपडेट
03/05/26 00:00
स्थान
India