एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:50

हैदराबाद के बाहरी इलाके में क्रेन गिरने से पांच प्रवासी श्रमिकों की मौत

हैदराबाद, 27 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना में हैदराबाद के बाहरी इलाके शंकरपल्ली में सोमवार को एक सीमेंट ईंट निर्माण इकाई में क्रेन गिरने से कम से कम पांच प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। तेज हवाओं और बारिश के दौरान यह घटना घटी, जब क्रेन उस शेड पर गिर गई जहां श्रमिकों ने शरण ली थी। माना जा रहा है कि मृतक बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के प्रवासी श्रमिक थे। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना दुर्घटना प्रवासी मजदूर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/04/26 00:00
पिछला अपडेट
28/04/26 00:00
स्थान
India