एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:02

तेलंगाना के राज्यपाल ने विधानसभा परिसर में 'तेलंगाना थल्ली' की प्रतिमा का अनावरण किया

हैदराबाद, 16 मार्च (वार्ता) तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने सोमवार को विधान सभा परिसर में 'तेलंगाना थल्ली' (मां तेलंगाना) की प्रतिमा का अनावरण किया।

अनावरण से पहले, राज्यपाल ने विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर तेलंगाना विधान परिषद के अध्यक्ष गुथा सुकेंदर रेड्डी, विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू के साथ कई मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मनोज अशोक

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना राज्यपाल प्रतिमा अनावरण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/03/26 00:00
पिछला अपडेट
16/03/26 00:00
स्थान
India