एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:22

तेलंगाना की फार्मा यूनिट में संयंत्र में धमाके में दो कर्मचारियों की मौत, नौ घायल

हैदराबाद, 22 अगस्त (वार्ता): तेलंगाना के यदाद्री-भोंगिर जिले के पोचमपल्ली मंडल के दोथिगुडेम गांव में एक फार्मास्युटिकल यूनिट के संयंत्र में हुए धमाके में कम से कम दो कर्मचारियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

इनमें से दो की हालत गंभीर है यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
धमाके के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना संयंत्र धमाका मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/08/26 07:16
पिछला अपडेट
22/08/26 07:16
स्थान
India