एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:26

आंध्र प्रदेश में कार की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

चित्तूर, 28 मार्च (वार्ता) आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के सेशापुरम गांव के समीप में पालमनेर-चित्तूर राजमार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार कार के खड़ी बस से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिवार बेंगलुरु से तिरुमला जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान श्रीधर राव, उनकी पत्नी लक्ष्मी और उनकी बेटी अद्वैका के रूप में हुई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कार चालक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना आंध्र मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/03/26 00:00
पिछला अपडेट
28/03/26 00:00
स्थान
India