एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:45

देहरादून में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, धामी करेंगे ध्वजारोहण

देहरादून, 30 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक परेड मैदान में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्वाह्न 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में बैठक हुई। बैठक में समारोह की विस्तृत रूपरेखा तय करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
धामी स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/07/26 11:55
पिछला अपडेट
30/07/26 11:55
स्थान
India