एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:41

आसनसोल में कांग्रेस समर्थक के हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

आसनसोल 25 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस समर्थक देबदीप चट्टोपाध्याय की कथित हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आसनसोल दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-सेंट्रल) ध्रुव दास ने बताया कि ये गिरफ्तारियां आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेन रैली रोड पर की गईं।

उपायुक्त ने कहा, "मुख्य आरोपियों में से दो शुभजीत मंडल और रफीकुल इस्लाम को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं। हमने उन्हें अदालत में पेश कर दिया है।"

भारत सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बंगाल कांग्रेस कार्यकर्ता हत्या गिरफ्तारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/04/26 00:00
पिछला अपडेट
26/04/26 00:00
स्थान
India