एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:14

24 परगना जिले से मिली हिंसा की खबरें

कोलकाता, 05 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के भांगड़ के कुछ हिस्सों से मंगलवार तड़के तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले किये गये हैं।
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के कुछ ही समय बाद ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के समर्थकों ने उनके घरों पर हमला किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भांगड़ पुलिस डिवीजन की एक टीम को इलाके में तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी स्थापित की गयी है।
आलम, मधुकांत
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बंगाल हिंसा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/05/26 00:00
पिछला अपडेट
05/05/26 00:00
स्थान
India