एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:36

मेघालय में 175.45 करोड़ रुपये की 'मिशन गोल्डन स्पाइस' परियोजना शुरू

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने मंगलवार को मेघालय में जीआई-टैग प्राप्त लाकाडोंग हल्दी की खेती और मूल्य शृंखला के विकास के लिए 175.45 करोड़ रुपये की 'मिशन गोल्डन स्पाइस-इंटीग्रेटेड लाकाडोंग टरमरिक वैल्यू चेन एन्हांसमेंट प्रोजेक्ट' का शुभारंभ किया। पांच वर्ष (2025-2030) की इस परियोजना के तहत लाकाडोंग हल्दी के उत्पादन, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, विपणन और निर्यात को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा। इस मिशन का संचालन पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) और पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के नेतृत्व में…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मेघालय गोल्डन स्पाइस परियोजना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/07/26 16:33
पिछला अपडेट
21/07/26 16:33
स्थान
India