एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:46

लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने पर नाबालिग के माता-पिता पर पुलिस ने लगाया 25,000 रुपये का जुर्माना

अगरतला, 06 जुलाई (वार्ता) त्रिपुरा पुलिस ने शहर की सड़कों पर रविवार को एक किशोर के कथित रूप से लापरवाही और खतरनाक ढंग से मोटरसाइकिल चलाते पकड़े जाने के बाद उसके माता-पिता पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई संशोधित मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199ए के तहत की गई है। इस धारा के अनुसार, यदि कोई नाबालिग मोटर वाहन चलाते हुए पाया जाता है, तो उसे वाहन चलाने की अनुमति देने वाले उसके माता-पिता, अभिभावक अथवा वाहन के पंजीकृत स्वामी को इसके लिए जिम्मेदार माना जाता…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने पर नाबालिग के माता पिता पर पुलिस ने लगाया 25000 रुपये का जुर्माना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/07/26 08:19
पिछला अपडेट
06/07/26 08:19
स्थान
India