एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:25

हरिद्वार के पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन में 'पांडुलिपियों का निवारण तथा संरक्षण' विषयक कार्यशाला सम्पन्न

देहरादून 16 मई (वार्ता) भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय (एमओसी) की मुख्य पहल "ज्ञानभारतम् मिशन" के अंतर्गत, उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन में आयोजित पांच दिवसीय 'पांडुलिपियों का निवारण तथा संरक्षण' विषयक कार्यशाला का शनिवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आयुर्वेद के वर्तमान में शिरोमणि कहे जा रहे आचार्य बालकृष्ण ने 'देश की मूल संस्कृति तथा मूल प्रकृति' को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीर्ण-क्षीर्ण पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण का उद्देश्य हमारी प्राचीन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है। उन्होंने रेखांकित किया कि केवल संरक्षण ही…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरिद्वार पतंजलि पांडुलिपि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/05/26 14:23
पिछला अपडेट
16/05/26 14:23
स्थान
India