एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:26

पाकिस्तान से 200 अफगान कैदी रिहा होकर स्वदेश पहुंचे

काबुल, 05 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान के हिरासत केंद्रों में बंद 200 अफगान कैदियों के समूह को पिछले सप्ताह रिहा कर दिए जाने के बाद स्वदेश वापस लाया गया है।
अफगानिस्तान के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा यह जानकारी दी।
मंत्रालय के अनुसार विभिन्न आरोपों में एक दिन से लेकर दो महीने तक पाकिस्तान के कई जेलों में बंद कैदी दक्षिणी कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक सीमा के माध्यम से अफगानिस्तान पहुंचे। इन लोगों को उनके गृह क्षेत्रों में भेजने से पहले उनकी बुनियादी जरूरतों के लिए त्वरित सहायता प्रदान की गई।
अभय अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अफगानिस्नतान कैदी रिहा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/03/26 00:00
पिछला अपडेट
05/03/26 00:00
स्थान
India