एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026

अमेरिका ग्रीनलैंड में दुर्लभ खनिजों का कर सकता है खनन: रुबियो

अमेरिका ग्रीनलैंड में दुर्लभ खनिजों का कर सकता है खनन: रुबियो

वॉशिंगटन, 29 सितंबर (स्पूतनिक) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ग्रीनलैंड में हुए समझौते के बाद वह स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर दुर्लभ खनिजों का खनन कर सकता है।

बाइस सितंबर को अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने आइलैंड पर अमेरिकी सेना की उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। फॉक्स न्यूज़ के साथ एक साक्षात्कार में जब श्री रुबियो से पूछा गया कि क्या अमेरिका के पास उन दुर्लभ खनिज के खनन करने का मौका है, जिनसे यह आइलैंड समृद्व है, तो उन्होंने कहा, " ज़रूर, हम उनके साथ साझेदारी में ऐसा करेंगे।

"उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह अमेरिका की प्राथमिकता नहीं थी, लेकिन स्थानीय अधिकारियों के साथ समझौता होने के बाद यह मौका मिला। उन्होंने आखिर में कहा, " अब जब यह (समझौता) हमारे पीछे है, तो मुझे लगता है कि हमारे पास वहां अच्छा निवेश करने का मौका है। " ग्रीनलैंड में खनिज का काफी खजाना हैं।

डेनमार्क एवं ग्रीनलैंड भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीईयूएस) के अनुसार, यूरोपीय संघ द्वारा 'अतिमहत्वपूर्ण' के तौर पर वृगीकृत किये गये 34 अयस्क में से 24 की पहचान आइलैंड पर हुई है। खोजे गये कई संसाधनों की सही मात्रा अभी पता नहीं चल पायी है। इन खजाने का हालांकि विकास कुदरती हालात और बुनियादी ढांचे की कमी की वजह से मुश्किल है।

जांगिड़.श्रवण स्पूतनिक

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
217
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अमेरिका ग्रीनलैंड रुबियो
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/09/26 05:38
पिछला अपडेट
29/09/26 05:38
स्थान
India