एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:43

इजरायली सेना का तेहरान में सैन्य ठिकानों पर नए हमलों का दावा

यरूशलेम, 30 मार्च (वार्ता) इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा है कि वह तेहरान पर लक्ष्य साधकर उसके सैन्य ठिकानों पर नये हमले कर रहा है।आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, "इजरायली रक्षा बल वर्तमान में पूरे तेहरान ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी सैन्य ढांचों पर हमले कर रहा है।"

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को तेहरान सहित ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए थे, जिससे भारी क्षति हुई और नागरिक हताहत हुए। इसके बाद ईरान ने इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किये।मनोज उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
इजरायल ईरान हमले
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/03/26 00:00
पिछला अपडेट
30/03/26 00:00
स्थान
India