एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:28

इजरायल इलात, अरावा घाटी में बड़े पैमाने पर करेगा सुरक्षा अभ्यास

तेल अवीव, 06 सितंबर (वार्ता) इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) और इजरायल पुलिस ने रविवार को घोषणा की कि जॉर्डन सीमा से लगे दक्षिणी शहर इलात और आसपास की अरावा घाटी में सोमवार से बड़े पैमाने पर पूर्व निर्धारित सैन्य अभ्यास किया जाएगा। आईडीएफ के 80वें डिवीजन के नेतृत्व में होने वाले इस अभ्यास के दौरान आने वाले दिनों में क्षेत्र में सुरक्षा बलों, विमानों और नौसैनिक जहाजों की आवाजाही बढ़ेगी। सेना के अनुसार, अभ्यास में अचानक हमले तथा हवाई, समुद्री और जमीनी रास्तों से इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ समेत कई जटिल और गंभीर परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया जाएगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
इजरायल सुरक्षा अभ्यास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/09/26 16:37
पिछला अपडेट
06/09/26 16:37
स्थान
India