एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:42

ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया-आईआरजीसी

डाउनलोड
इस समाचार कहानी की विशेष छवि

तेहरान, 02 सितंबर (वार्ता) ईरान ने जॉर्डन में बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया है।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के हमलों के जवाब में बैलिस्टिक मिसाइलों से जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया गया है।

आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, "इन अपराधों के जवाब में, आईआरजीसी वायु सेना के बहादुर सैनिकों ने जॉर्डन में मरीन के गैरीसन, 'कैंप टिटिन' पर भारी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।"

आईआरजीसी का दावा है कि इस हमले में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक हताहत हुए और साथ ही बुनियादी ढांचे और सैन्य हेलीकॉप्टरों को भी नुकसान पहुंचा।

इस बीच, जॉर्डन के सशस्त्र बलों ने बुधवार को कहा कि जॉर्डन की वायु रक्षा प्रणाली ने 10 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका, जिनमें से तीन देश की सीमा के भीतर गिरीं।

सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा, "जॉर्डन की वायु रक्षा प्रणाली ने देश के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुईं 13 बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले को रोका: इनमें से 10 को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया गया, जबकि तीन रिहायशी इलाकों से दूर गिरीं।"

जांगिड़

वार्ता/स्पुतनिक

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
187
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ईरान अमेरिका हमला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/09/26 03:28
पिछला अपडेट
02/09/26 03:28
स्थान
India