एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026

ईरान ने मध्यस्थों के साथ पश्चिम एशिया में लड़ाई को सुलझाने के तरीकों पर चर्चा की-अराघची

ईरान ने मध्यस्थों के साथ पश्चिम एशिया में लड़ाई को सुलझाने के तरीकों पर चर्चा की-अराघची

तेहरान 29 सितंबर (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि देश के अधिकारियों ने पश्चिम एशिया में लड़ाई को सुलझाने के लिए कतर के मध्यस्थों के साथ चर्चा की है और इन पर जल्द ही अमेरिका से जवाब मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों ने पहले दोनों देशों के अधिकारियों के हवाले से बताया था कि अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधियों ने सोमवार को पश्चिम एशिया में लड़ाई को खत्म करने के तरीकों पर मध्यस्थ देशों के साथ अलग-अलग चर्चा की थी।

ईरानी ब्रॉडकास्टर प्रेस टीवी ने श्री अराघची के हवाले से कहा, "हमने कतर के मध्यस्थों के साथ ईरान की शर्तों को पूरा करने के तरीकों पर चर्चा की। अमेरिका का जवाब कतर के मध्यस्थों के ज़रिए ईरान को बताया जाएगा - उम्मीद है कि कल तक मिल जाएगा।" उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ईरान ने क्षेत्रीय संकट को सुलझाने के लिए "अगर अमेरिका किसी समझौते में दिलचस्पी रखता है तो" एक समाधान का प्रस्ताव दिया है।

ईरान ने पहले अमेरिका की तरफ से समुद्री नाकाबंदी और तेल आयात पर लगी रोक हटाने के बदले में होर्मुज जलडमरुमध्य खोलने का सात दिन का प्रस्ताव पेश किया था। हालांकि अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव को मना कर दिया।

श्री अराघची ने फिर भी रविवार रात को कहा कि श्री ट्रंप के बयान के बावजूद ईरान मध्यस्थों से आखिरी जवाब का इंतज़ार कर रहा है।

जांगिड़ वार्ता/स्पुतनिक

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
229
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ईरान संघर्ष चर्चा अराघची
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/09/26 03:56
पिछला अपडेट
29/09/26 03:56
स्थान
India