एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:25

ईरान ने अमेरिका-इज़रायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि

तेहरान, 01 मार्च (वार्ता) ईरान ने रविवार को अमेरिका और इज़रायली हवाई हमलों में इस्लामी गणराज्य के सैन्य बलों के दो और वरिष्ठ कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की।
मारे गए लोगों में ईरान के सैन्य बलों के प्रमुख अब्दुलरहीम मौसवी और ईरान के रक्षा मंत्री एवं पूर्व वायुसेना कमांडर अज़ीज़ नसीरज़ादेह शामिल थे।

ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि ये दोनों लोग आईआरजीसी कमांडर-इन-चीफ़ मोहम्मद पाकपुर और सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के सलाहकार अली शमखानी के साथ तब मारे गये जब वे रक्षा परिषद की एक बैठक में शामिल हो रहे थे।

शादाब, मधुकांत

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ईरान रक्षा मंत्री मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/03/26 00:00
पिछला अपडेट
01/03/26 00:00
स्थान
India