एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 27, 2026

मॉन्ट्रियल शहर के समीप हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चार लोगों की मौत

ओटावा, 27 सितंबर (वार्ता) कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर से 50 किलोमीटर दूर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी क्यूबेक की प्रांतीय पुलिस ने रविवार को बीबीसी को दी। शनिवार दोपहर स्थानीय समय के अनुसार लगभग 14:30 बजे (19:30 बीएसटी) सेंट-ब्रिगिड-डी-इबरविले में इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया, जहां उन्हें विमान आग की लपटों में घिरा मिला और उसमें सवार लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। सार्जेंट ऑड्रे-ऐन बिलोडो ने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है लेकिन ऐसा लग रहा है कि विमान एक निजी हेलीकॉप्टर था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कनाडा हेलीकॉप्टर दुर्घटना मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/09/26 07:14
पिछला अपडेट
27/09/26 07:14
स्थान
India