एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, November 1, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बढ़ती महंगाई के खिलाफ जर्मनी और फ्रांस में उग्र हुए प्रदर्शन, कई शहरों में हिंसा और लूटपाट
प्रकाशित तिथि: 01/11/26 13:31
India
फ्रैंकफर्ट/पेरिस, 01 नवंबर (वार्ता) बढ़ती महंगाई और शिक्षा के मुद्दों को लेकर जर्मनी और फ्रांस में विरोध प्रदर्शन उग्र हो गए हैं। जर्मनी में हजारों युवाओं के सड़कों पर उतरने के बाद फ्रैंकफर्ट और कोलोन जैसे प्रमुख शहरों में हिंसक झड़पें और लूटपाट हुई, जिसके चलते पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। जर्मनी में युवा-नेतृत्व वाले आंदोलन 'जेन जी रेगेल्ट' ने बर्लिन, फ्रैंकफर्ट, कोलोन, हैम्बर्ग और म्यूनिख समेत प्रमुख शहरों में प्रदर्शन आयोजित किए। इन प्रदर्शनों में महंगाई, विद्यालयों और विश्वविद्यालयों को मिलने वाली कम फंडिंग, पर्यावरण के मुद्दों और अनिवार्य सैन्य सेवा को दोबारा शुरू किए जाने…