एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026

नेपाल में हिमलुंग हिमस्खलन के बाद 14 लापता लोगों की तलाश शुरू

काठमांडू, 28 सितंबर (वार्ता) नेपाल के मनांग जिले में माउंट हिमलुंग पर हिमस्खलन के बाद लापता हुए 14 नेपाली उच्च पर्वतीय श्रमिकों और गाइडों की तलाश के लिए सोमवार को बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में मारे गए दो अन्य लोगों के शवों को हवाई मार्ग से काठमांडू लाया गया। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इमेजिन नेपाल ट्रेक एंड एक्सपीडिशन के संचालक और अंतरराष्ट्रीय पर्वत गाइड मिंगमा जी. शेरपा के नेतृत्व में 14 सदस्यीय बचाव दल सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से चामे से हिमलुंग बेस कैंप पहुंचा और लापता लोगों की तलाश शुरू की। प्रभु हेलीकॉप्टर के वरिष्ठ कैप्टन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
नेपाल हिमस्खलन तलाशी अभियान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/09/26 12:58
पिछला अपडेट
28/09/26 12:58
स्थान
India