एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
रूस ने अफ़ग़ानिस्तान में मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी
प्रकाशित तिथि: 24/04/26 00:00
India
मास्को, 24 अप्रैल (स्पूतनिक/वार्ता) रूस ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) में अपने मुख्य योगदान के तहत अफगानिस्तान में मानवीय सहायता की पहली खेप पहुंचायी है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने गुरुवार को कहा, "23 अप्रैल को मजार-ए-शरीफ में अफगानिस्तान को रूसी मानवीय सहायता की पहली खेप (फोर्टिफाइड गेहूं का आटा) सौंपने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया।" मंत्रालय ने बताया कि रूस ने यह सहायता डब्ल्यूएफपी में अपने मुख्य योगदान के हिस्से के तौर पर दी है, और मानवीय सहायता की कुल मात्रा लगभग 3,977 टन होगी। संतोष वार्ता