एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:41

रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 313 ड्रोन नष्ट किए

मास्को, 29 अगस्त (स्पूतनिक/वार्ता) रूसी वायु रक्षा बलों ने शुक्रवार रात उसके हवाई क्षेत्र के ऊपर मंडरा रहे यूक्रेन के 313 ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा, "कल रात वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 313 ड्रोन का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया।"
इन ड्रोन को बेलगोरोद, ब्रांस्क, वोरोनिश, कलुगा, कुर्स्क, लिपेत्स्क, रोस्तोव और तुला क्षेत्रों तथा मॉस्को क्षेत्र, क्रास्नोडार क्राय, क्रीमिया गणराज्य और तातारस्तान गणराज्य के ऊपर, साथ ही आजोव और काला सागर के जलक्षेत्र में नष्ट किया गया।
अभय उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
रूस यूक्रेनी ड्रोन नष्ट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/08/26 06:58
पिछला अपडेट
29/08/26 06:58
स्थान
India